Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फाइनल में डिग्घी चन्दौली की धमाकेदार जीत, एफसीसी गाजीपुर को हराकर खिताब पर कब्जा

ब्यूरो 05-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260405-WA0007

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित राजकिशोर सिंह महाविद्यालय मैदान में बबुआन स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को डिग्घी चन्दौली और एफसीसी गाजीपुर के बीच खेला गया, जिसमें डिग्घी चन्दौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डिग्घी चन्दौली की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए और एफसीसी गाजीपुर के सामने 66 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी एफसीसी गाजीपुर की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन डिग्घी चन्दौली के गेंदबाजों और सधी हुई फील्डिंग के सामने टिक नहीं सकी और 6 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 48 रन ही बना सकी।इस प्रकार डिग्घी चन्दौली ने मुकाबला आसानी से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए डिग्घी चन्दौली के राजेश को मैन ऑफ द मैच तथा राहुल को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

विजेता टीम को मुख्य अतिथि युवा सपा नेता रितेश सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह ने ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम को समाजसेवी दिलीप सिंह ने ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से ही खिलाड़ी की पहचान बनती है और यही माध्यम क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर जुड़ाव को मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में रणविजय सिंह, प्रमोद यादव, प्रभाकर सिंह, भरत सिंह, राकेश सिंह (मंटू), पंकज सिंह (एडवोकेट), विनय सिंह (बिट्टू), जयप्रकाश सिंह (पप्पू), सोनू सिंह, मेराज खां, सुमित सिंह, निशांत सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मैच में निर्णायक की भूमिका अभिषेक सिंह (बंटी) एवं अमित सिंह (गोलू) ने निभाई।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूटने से लगा जाम, एक घंटे बाद बहाल हुआ यातायात
Next: हत्या कांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.