गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत अधिकारी को जनता की सेवा में नए उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण) भी उपस्थित रहे।