गाजीपुर। तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान, पीजी कॉलेज गाजीपुर में सत्र 2026-27 के लिए MCA, BCA, MBA, BBA एवं O-Level पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 7 अप्रैल 2026 से संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.teri.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान प्रशासन के अनुसार, प्रवेश से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी निर्धारित कार्यदिवसों में संस्थान के कार्यालय में जमा करनी होगी, जिससे नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट पर जाकर दिशा-निर्देश देख सकते हैं।