गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग एवं भ्रमण किया गया तथा शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।प्रशासन द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना विकसित करना तथा समाज में जागरूकता बढ़ाना है। भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
