गाजीपुर।जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन तलाशी ली गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।