गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शादियाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पांडेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम अड़िला से आल्हा सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम सराय गोकुल, थाना शादियाबाद को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना शादियाबाद में मु0अ0सं0 108/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी एवं अन्य धाराएं शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पांडेय मय हमराह शामिल रहे।