गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। इस क्रम में सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया तथा क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान भी किए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।