Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर करंडा पुलिस की सख्ती, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 20-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। थाना करंडा क्षेत्र में हुई एक युवती की हत्या के मामले में भ्रामक एवं असत्य सूचना प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया है।पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल को जमानिया के धरम्मरपुर पुल के पास एक युवती का चप्पल, मोबाइल और गमछा बरामद हुआ था, जिसके बाद उसकी लाश नदी में मिली थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना करंडा में मुकदमा संख्या 52/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में मुख्य अभियुक्त हरिओम पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स और व्यक्तियों द्वारा जातिगत आधार पर भ्रामक व तथ्यहीन आरोप लगाकर गांव का माहौल खराब करने और तनाव फैलाने की कोशिश की जा रही थी। प्रशासन द्वारा पूर्व में चेतावनी दिए जाने के बावजूद ऐसे कृत्य जारी रहने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस संबंध में डॉ. आनंद प्रकाश विश्वकर्मा एवं राहुल कुमार विश्वकर्मा (बसावन इंडिया) के खिलाफ मुकदमा संख्या 55/2026 तथा अमित यादव (जर्नलिस्ट) के खिलाफ मुकदमा संख्या 54/2026, धारा 353(2)/196(1)सी बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी घटना से संबंधित जानकारी या खबर सोशल मीडिया पर साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। ऐसा कोई भी कृत्य, जिससे कानून व्यवस्था या सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है, उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में चला जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम सक्रिय
Next: सैदपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.