गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद मय हमराह टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान थाना सैदपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 117/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त राजेश (पुत्र नगीना) एवं जितेंद्र (पुत्र सुबेदार), निवासी ग्राम बड़नपुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 191(2), 115(2), 117(2), 352, 109(1), 191(3) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही।