Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में चला जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

ब्यूरो 20-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260420-WA0009

गाजीपुर। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)” अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक करने का कार्य किया गया। वहीं, अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम भी पूरी तरह सक्रिय रही। टीमों ने जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान किया जा सके।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वारंटी अभियुक्तों पर सैदपुर पुलिस की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
Next: भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर करंडा पुलिस की सख्ती, मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.