गाजीपुर। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)” अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
अभियान के तहत पुलिस बल द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर आमजन को महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त भी किया गया। वहीं, एंटी रोमियो टीम द्वारा भी जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीमों ने भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस प्रशासन ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि समाज में सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।