Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पीएम किसान योजना में अपूर्ण विवरण पर रुकी किस्तें, 30 अप्रैल तक अपडेट अनिवार्य

ब्यूरो 21-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। उप कृषि निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कई किसानों की किस्तें अपूर्ण सूचनाओं के कारण रोक दी गई हैं। उन्होंने बताया कि जिन कृषकों के पंजीकरण में आवश्यक जानकारी अधूरी पाई गई है—जैसे वरासत से प्राप्त भूमि का सही विवरण न देना, एक ही भूमि पर पूर्व एवं वर्तमान दोनों भूस्वामियों द्वारा लाभ लेना, अथवा 1 फरवरी 2019 के बाद अन्य स्रोतों से भूमि प्राप्त करने वाले कृषक—उनकी किस्तों का भुगतान रोक दिया गया है।

ऐसे सभी किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी रुकी हुई किस्त प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री (कृषक पंजीकरण) अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं। साथ ही भारत सरकार के पीएम किसान पोर्टल पर “Update Missing Information” विकल्प के माध्यम से अपनी सूचनाएं स्वयं या नजदीकी जन सेवा केंद्र के जरिए अपडेट करें। किसानों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों को 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से अपलोड/अद्यतन कर लें। निर्धारित तिथि के बाद जिन प्रकरणों का अपडेट नहीं होगा, उन्हें पोर्टल से हटा दिया जाएगा और संबंधित किसान भविष्य में योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल सही और स्पष्ट दस्तावेज ही अपलोड करें, क्योंकि त्रुटिपूर्ण जानकारी को सत्यापन के दौरान निरस्त कर दिया जाएगा और सुधार का दोबारा अवसर नहीं मिलेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सैदपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में जागरूकता अभियान तेज, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.