Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

162 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 21-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260421-WA0004

गाजीपुर। अपराध एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी (चौकी प्रभारी कामाख्या) ने मुखबिर की सूचना पर 20 अप्रैल की रात मुख्य सड़क से करहिया रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मोड़ के पास छापेमारी की। इस दौरान एक पिकअप वाहन पर पानी की पेटियों के बीच छिपाकर बिहार ले जाई जा रही कुल 162 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में ब्ल्यू लाइम (90 लीटर) एवं शाही नींबू (72 लीटर) ब्रांड शामिल हैं। साथ ही 22 पेटी पानी की बोतलें भी बरामद हुईं, जिनका उपयोग शराब को छिपाने के लिए किया जा रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने दीपक चौहान (21 वर्ष) पुत्र भोला चौहान, निवासी नवली जलालपुर, थाना रेवतीपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थाना गहमर में मुकदमा संख्या 61/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी के साथ कांस्टेबल प्रीतम कुमार शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में जागरूकता अभियान तेज, एंटी रोमियो टीम सक्रिय
Next: वरिष्ठ कवि हरि नारायण ‘हरीश जी’ को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.