Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

ब्यूरो 21-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260421-WA0002

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दिनेश कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मो. निशात अफजल (अ.प्रा.) के संबोधन से हुई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने पूर्व बैठकों में प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि जनवरी से मार्च तक कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 11 का निस्तारण हो चुका है, जबकि 6 शस्त्र संबंधी और 7 अन्य विभागों से जुड़े प्रकरण लंबित हैं।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन प्रकरणों की आख्या अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें संबंधित विभागों के नाम से आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराकर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों द्वारा 11 नए प्रार्थना पत्र भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिकों ने ईसीएचएस अस्पताल में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेफ्टिनेंट कर्नल संजय खान के समक्ष रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की, ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं मिल सकें। बैठक में कुल 20 पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित उपस्थित रहे। अंत में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वरिष्ठ कवि हरि नारायण ‘हरीश जी’ को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Next: तिहरे हत्याकांड के 50 हजार के इनामिया आरोपी के खिलाफ मुनादी, अदालत में पेश होने की चेतावनी

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.