गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 120/2026 धारा 137(2), 87, 351(3), 65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 24 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक अटल बिहारी मिश्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान अटवा मोड़ के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान खुर्शीद अंसारी (24 वर्ष) पुत्र अलाउद्दीन अंसारी, निवासी ग्राम बौरी थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अटल बिहारी मिश्र एवं महिला कांस्टेबल शालू सरोज शामिल रहीं।