गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नन्दगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 124/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले की विवेचना के दौरान 25 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नैसारा गांव में फायरिंग करने वाला आरोपी दवोपुर मड़ई की ओर से बरहपुर क्रासिंग की तरफ आ रहा है।bसूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध .315 बोर का कट्टा, एक जिन्दा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक पाण्डेय (23 वर्ष) पुत्र स्व. मनोज पाण्डेय, निवासी ग्राम नैसारा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ल मय हमराह थाना नन्दगंज शामिल रहे।