गाजीपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण द्वारा जनपद गाजीपुर के थाना करण्डा क्षेत्र के कटरिया गांव में घटित घटना के संबंध में वीडियो बाइट जारी कर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।उन्होंने घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करते हुए आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।साथ ही उन्होंने बताया कि प्रकरण में पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से की जा रही है।