गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)” अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर महिलाओं एवं आमजन को जागरूक किया गया तथा सुरक्षा का एहसास कराया गया।इसके साथ ही एंटी रोमियो टीमों द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सघन भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाकर शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।