गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम (DP Act) से जुड़े एक मामले में दो पुरुष और एक महिला सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मय टीम द्वारा चेकिंग के दौरान थाना कासिमाबाद पर दर्ज मु0अ0सं0 135/26 धारा 85/80(2) बीएनएस एवं ¾ डीपी एक्ट से संबंधित आरोपियों को ग्राम मुहम्मदपुर कुसुम स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नजीर खान (69 वर्ष), अमीर खान (36 वर्ष) और शकिना (57 वर्ष) शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।