गाजीपुर। थाना करण्डा पुलिस ने POCSO एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 03 मई 2026 को उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय अपनी टीम के साथ धरम्मरपुर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंजीत कुमार (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र कुशहर राम, निवासी ग्राम विशुनपुरा उपरवार, थाना करण्डा के रूप में हुई है। वह मु0अ0सं0 68/2026 में धारा 65(1) बीएनएस व 5L/6 POCSO एक्ट के तहत वांछित था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।