Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, दो बिछड़े दंपतियों की हुई सकुशल विदाई

ब्यूरो 14-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
a19cf5ca-64b5-474b-9453-62d7a602fe3f

गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर की पहल पर दो विवादित परिवारों के बीच आपसी सुलह कराकर उन्हें पुनः साथ रहने के लिए राजी कराया गया। मध्यस्थता के माध्यम से दोनों दंपतियों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर खुशी-खुशी एक-दूसरे को स्वीकार किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बुधवार को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी विवाद से जुड़े कुल 13 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इस दौरान लंबे समय से विवादित चल रहे दो मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाइश दी गई, जिसके बाद आपसी सहमति से दोनों परिवारों की सकुशल विदाई कराई गई। इसके अलावा दो मामलों में समझौता होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि तीन प्रकरणों में पक्षकारों को विधिक सलाह देकर निस्तारण किया गया। शेष मामलों में मध्यस्थता नहीं हो पाने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई है। इन मामलों के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, मनोरमा राय, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी सोनाली, महिला आरक्षी सविता तथा आरक्षी शिव शंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के अभिलेख सत्यापन की तिथि बढ़ी, 14 मई तक होगा सत्यापन
Next: बरेसर पुलिस ने चोरी की अपाची बाइक के साथ दो बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा में

हो सकता है आप चूक गए हों

d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चोरी किए गए जनरेटर के तार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी बुधिराम पुत्र राम प्रवेश राम, निवासी रायपुर थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर को ददरी घाट स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया जनरेटर का तार बरामद किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली थाना में मु.अ.सं. 529/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

ब्यूरो 21-07-2026
fa56c88b-f64d-47e9-9d05-a945d9402d8d

वारंटी गिरफ्तार, बरेसर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा

ब्यूरो 21-07-2026
d255f2bc-8d5f-4a59-a0eb-1005b26a8391

पुलिस कार्यालय में ‘जल शपथ’ कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण का लिया संकल्प

ब्यूरो 21-07-2026
eef97bf3-3707-40c6-8d04-9fcf44235999

उद्योग बंधु बैठक में डीएम ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.