Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बरेसर पुलिस ने चोरी की अपाची बाइक के साथ दो बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा में

ब्यूरो 14-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
727f0a49-59c1-4d1f-86ce-b1390de38e4d

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार थाना बरेसर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 93/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ दो संदिग्ध टोडरपुर अंडरपास के पास मौजूद हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बाल अपचारियों को अभिरक्षा में ले लिया। उनके पास से सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल संख्या यूपी 61 एडब्ल्यू 7523 बरामद हुई, जिसे सुबह चोरी किया गया था। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय एवं थाना बरेसर पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, दो बिछड़े दंपतियों की हुई सकुशल विदाई
Next: मिशन शक्ति अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.