गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिलदारनगर पुलिस ने अवैध हथियार और शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस तथा बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उपनिरीक्षक हरीमाधव पांडेय मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक ग्राम भक्सी रेलवे क्रॉसिंग के पास अवैध हथियार और शराब के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू कुमार पुत्र छोटन सिंह निवासी सिमरकोल थाना रजौली जनपद नवादा, बिहार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा 40 पाउच देशी शराब बरामद की गई।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना दिलदारनगर में मु0अ0सं0 103/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरीमाधव पांडेय एवं थाना दिलदारनगर की पुलिस टीम शामिल रही।