गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को वीर अब्दुल हमीद गंगा नदी सेतु के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उपनिरीक्षक नागेश्वर शुक्ला मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सुहवल में दर्ज मुकदमा संख्या 47/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वीर अब्दुल हमीद गंगा नदी सेतु स्थित ग्राम कालूपुर के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हिमांशु उर्फ प्रियांशु सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी ताड़ीघाट थाना सुहवल जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना सुहवल में मु0अ0सं0 47/2026 के तहत धारा 109(1), 61(2), 115(2), 352 एवं 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नागेश्वर शुक्ला एवं थाना सुहवल पुलिस के अन्य कर्मी शामिल रहे।