Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहे नगर पालिका कर्मी की डम्फर की टक्कर से मौत

ब्यूरो 17-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
d6d02cb4-498b-44b7-8cef-1ab5cef1109c

जमानियां, गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के राजपुर पोखरा मोहल्ले में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे शनिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में नगर पालिका परिषद के एक कर्मचारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार डम्फर ने स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहे बकेट टावर वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नगर पालिका की टीम हाईवे किनारे खराब स्ट्रीट लाइटों को बकेट टावर वाहन की मदद से ठीक कर रही थी। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित डम्फर ने टावर वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि डम्फर टावर वाहन को करीब 20 से 30 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

हादसे के समय नगर पालिका कर्मचारी रमाशंकर शर्मा उर्फ छोटू (47) टावर के ऊपर बने बकेट में खड़े होकर कार्य कर रहे थे। टक्कर लगते ही वह नीचे वाहन के डाले में गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद चालक अफजाल, लाइनमैन दया राम, गुल्लू गुप्ता और शिवम प्रधान ने तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए डम्फर को रोक लिया, लेकिन चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डम्फर को सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार ने पिछले वर्ष भी सड़क हादसे में अपने एक बेटे को खो दिया था। लगातार दूसरी त्रासदी से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि पर गाजीपुर में सम्मान समारोह, 375 अनुदेशक हुए सम्मानित
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्री-पीएचडी कोर्स वर्क कल से शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

बकाया रुपये मांगने पर टेंट व्यवसायी से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 18-07-2026
CSF-Logo-500x280

भूजल सप्ताह के तहत जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो 17-07-2026
6eb38620-911b-4ad6-b9bf-93ff14c4e8b9

मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों का पुनर्गठन, जिले में अब होंगे 3335 मतदेय स्थल

ब्यूरो 17-07-2026
59875d75-3d66-4eea-9bd8-9d6644e4797d

नवागत एसडीएम से मिले कांग्रेस नेता, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

ब्यूरो 17-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.