Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्री-पीएचडी कोर्स वर्क कल से शुरू

ब्यूरो 17-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
7234558c-ef68-498d-b258-f31389a12f28

जमानियां, गाजीपुर। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में पंजीकृत शोधार्थियों के लिए प्री-पीएचडी कोर्स वर्क 18 मई 2026 सोमवार से प्रारंभ होगा। महाविद्यालय प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि Savita Bhardwaj होंगी। वहीं Anoop Kumar Mishra शोध प्रविधि एवं शोध कार्य की बारीकियों पर व्याख्यान देंगे, जबकि Deendayal Singh शोध में कंप्यूटर की उपयोगिता और तकनीकी पहलुओं पर पीपीटी प्रस्तुति देंगे।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक लछिराम सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।

कोर्स वर्क के संयोजक हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ तथा सहसंयोजक इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम संचालित होगा। इसमें हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान एवं गणित विषयों के शोधार्थी भाग लेंगे। महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार शोधार्थियों की समस्याओं एवं उनके समाधान से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। इस संबंध में महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शोध केंद्र से जुड़े सभी विभागाध्यक्ष विश्वविद्यालय एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोर्स वर्क का संचालन सुनिश्चित करेंगे। इसमें प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री (हिंदी), डॉ. शुभ्रा सिंह (संस्कृत), डॉ. संजय कुमार सिंह (इतिहास), डॉ. राकेश कुमार सिंह (अंग्रेजी), डॉ. रामलखन यादव (भूगोल), डॉ. कंचन कुमार राय (गणित) एवं डॉ. अखिलेश कुमार जायसवाल (राजनीति विज्ञान) अपने-अपने विभागों के शोधार्थियों के कोर्स वर्क का संचालन करेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहे नगर पालिका कर्मी की डम्फर की टक्कर से मौत
Next: उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शोध सत्र का आगाज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन की सफाई को लेकर मारपीट, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट, एक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
CSF-Logo-500x280

पानी निकासी के विवाद में सात पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
3c7964b8-8cea-4cd0-a62c-6b0e606c09f3

दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे की धमकी देकर धन उगाही के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार

ब्यूरो 19-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.