Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

22 मई से शुरू होगी मकान गणना, तहसील में 100 सुपरवाइजरों को बांटी गई किट

ब्यूरो 19-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
56c7c2b0-466c-4eb3-9f58-3911d7174da1

जमानिया। आगामी 22 मई से शुरू होने वाली मकान गणना अभियान को लेकर तहसील प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी मनोज पाठक ने ब्लॉक और तहसील स्तर के 100 सुपरवाइजरों को गणना किट वितरित कर अभियान को अंतिम रूप दिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मकान गणना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यों में शामिल है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसडीएम मनोज पाठक ने कहा कि मकान गणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने बताया कि आवास, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक परिवार और भवन का सही विवरण दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप नजरी नक्शा तैयार करते हुए पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करें। बताया कि यह अभियान 22 मई से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा, जिसके अंतर्गत क्षेत्र के प्रत्येक मकान और परिवार का भौतिक सत्यापन कर विवरण दर्ज किया जाएगा। अभियान की नियमित समीक्षा और औचक निरीक्षण भी किए जाएंगे। इस अवसर पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, संत कुमार गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा, अजय पाण्डेय, दीपक तिवारी, कवींद्र कुमार, इंद्रमोहन सिंह, मिथलेश सिंह, डेजी शर्मा, अभिमन्यु प्रधान, अजय कुमार, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुरानी रंजिश में दबंगों का हमला, एक का सिर फटा, महिलाओं समेत कई घायल
Next: पूर्वांचल के जंगली मशरूमों में अधिक एंटीऑक्सीडेंट, वैज्ञानिक खेती से मशरूम क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं : शोधार्थी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन की सफाई को लेकर मारपीट, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट, एक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
CSF-Logo-500x280

पानी निकासी के विवाद में सात पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
3c7964b8-8cea-4cd0-a62c-6b0e606c09f3

दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे की धमकी देकर धन उगाही के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार

ब्यूरो 19-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.