Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नाबालिग छात्रा संदिग्ध हालात में गायब, नामजद मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग पढ़ने गई नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पिता ने पट्टीदार के रिश्तेदार पर पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी नाबालिग पुत्री कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। घटना के समय वह बलिया जनपद में हलवाई का काम करने गए थे। बेटी के गायब होने की सूचना पत्नी ने फोन पर दी। रात में घर पहुंचने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित का आरोप है कि उनके पट्टीदार का एक रिश्तेदार उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शक होने पर आरोपी को फोन किया गया, लेकिन उसने फोन उठाना बंद कर दिया। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पूर्व 3 मई को भी आरोपी किशोरी को लेकर मुगलसराय स्टेशन पर मिला था, जहां जीआरपी ने परिजनों को बुलाकर लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अपहृता बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार
Next: तिलक समारोह में खूनी संघर्ष, पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

बकाया रुपये मांगने पर टेंट व्यवसायी से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 18-07-2026
CSF-Logo-500x280

भूजल सप्ताह के तहत जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो 17-07-2026
6eb38620-911b-4ad6-b9bf-93ff14c4e8b9

मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों का पुनर्गठन, जिले में अब होंगे 3335 मतदेय स्थल

ब्यूरो 17-07-2026
59875d75-3d66-4eea-9bd8-9d6644e4797d

नवागत एसडीएम से मिले कांग्रेस नेता, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

ब्यूरो 17-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.