गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जंगीपुर पुलिस टीम ने अपहरण से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना जंगीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 59/26 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त राघवेन्द्र प्रताप उर्फ गोलू पुत्र विनोद राम निवासी ग्राम इमकियाडीह थाना सराय लखन्सी जनपद मऊ को मऊ बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की उम्र 21 वर्ष बताई गई है। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक गजेन्द्र राय, महिला आरक्षी प्रियंका शुक्ला एवं थाना जंगीपुर पुलिस टीम शामिल रही।