Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

जमानियां। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना जमानियां में पंजीकृत मुकदमा संख्या 151/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी गंगा पुल तिराहा के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी पवन चौधरी (20 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण चौधरी, निवासी माहेपुर, थाना करंडा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी उक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था। आवश्यक पूछताछ और मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव एवं थाना जमानियां के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Next: ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
2f38f931-a0fc-4f52-9c98-177fab715e65

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

ब्यूरो 02-08-2026
842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.