गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रामशरण कुशवाहा मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ बघोल पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मनीष सिंह यादव उर्फ गोलू यादव पुत्र सीता यादव निवासी चकमरियम उर्फ समनापुर थाना कोतवाली गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।Bतलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जंगीपुर में मु0अ0सं0 94/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामशरण कुशवाहा एवं थाना जंगीपुर पुलिस टीम शामिल रही।