Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं और विभिन्न महत्वपूर्ण प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी अपराधों, एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामलों, न्यायालय में प्रेषित किए जाने वाले चालानों तथा गुमशुदगी के मामलों की प्रकरणवार समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही फरार अपराधियों, स्थायी वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों तथा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों की भी गंभीरता से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाना आवश्यक है तथा प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ करें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
f98c5ca2-ef4d-4443-a30d-0c109ffc60ac

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ब्यूरो 09-06-2026
84b47842-4fe7-4fc0-aa35-ac782ae33263

मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, एंटी रोमियो टीम ने की चेकिंग

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.