Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधि छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम 6 जून से, 4 जून तक करें आवेदन

ब्यूरो 29-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गाजीपुर द्वारा जनपद के विधि महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन 6 जून 2026 से किया जाएगा। यह कार्यक्रम माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज गोंड ने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान विधि छात्रों को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता व्यवस्था तथा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही न्यायिक प्रक्रिया और विधिक जागरूकता से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के उन छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा जो तीन वर्षीय एलएलबी, पांच वर्षीय एलएलबी अथवा एलएलएम पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हैं और इंटर्नशिप में भाग लेने के इच्छुक हैं। इच्छुक विद्यार्थियों को अपने महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष की अनुशंसा अथवा नामांकन पत्र के साथ आवेदन पत्र 4 जून 2026 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय परिसर, गाजीपुर में व्यक्तिगत रूप से जमा करना होगा। सचिव ने जनपद के सभी विधि छात्रों से इस ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम में सहभागिता कर अपने विधिक ज्ञान एवं व्यावहारिक अनुभव को समृद्ध बनाने की अपील की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 4 जून को रोजगार मेले का आयोजन, 500 पदों पर होगी भर्ती
Next: खरीफ सीजन से पहले गहरी जुताई अपनाएं किसान, बढ़ेगी नमी और घटेगी सिंचाई लागत

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.