Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

4 जून को रोजगार मेले का आयोजन, 500 पदों पर होगी भर्ती

ब्यूरो 29-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत 4 जून 2026 को राजकीय आईटीआई, गाजीपुर में प्लेसमेंट इवेंट (रोजगार मेला) का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से एसआईएम मोटर्स, अहमदाबाद (गुजरात) के लिए फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट (FTC) के तहत 500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल में न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा आईटीआई में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना भी अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया में मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मेटल, सीओई (ऑटोमोबाइल), इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, टूल एंड डाई, पीपीओ एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत विभिन्न ट्रेड के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 25,300 रुपये प्रतिमाह (सीटीसी) वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु ज्वाइनिंग के समय 18 से 26 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि नियोजक द्वारा रिक्तियों का विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद 4 जून को प्रातः 10 बजे राजकीय आईटीआई परिसर में अपने सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति, आधार कार्ड, पैन कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति तथा एक पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर होगी विचार गोष्ठी, पत्रकारों व बुद्धिजीवियों से सहभागिता की अपील
Next: विधि छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम 6 जून से, 4 जून तक करें आवेदन

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.