Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 02-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
5cf56182-4246-46bf-8bb3-e83a1c844a03

गाजीपुर। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)” अभियान के तहत सोमवार को जनपद भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस टीमों ने बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी तथा उन्हें जागरूक किया।

अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। पुलिसकर्मियों ने मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों से संवाद कर महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं और छात्राओं को किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद की एंटी रोमियो टीमों ने भी सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की जांच की गई तथा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना है। जनपद में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है ताकि महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने 162 लीटर अवैध देशी शराब के साथ युवक को दबोचा, बोलेरो भी जब्त
Next: विश्व ब्राह्मण दिवस पर कासिमाबाद में अलंकार अग्निहोत्री का स्वागत, सामाजिक एकता पर दिया जोर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.