Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस ने 162 लीटर अवैध देशी शराब के साथ युवक को दबोचा, बोलेरो भी जब्त

ब्यूरो 02-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
13db03ab-3312-4cdd-aefe-853e4808461c

जमानियां (गाजीपुर)। अपराध एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 162 लीटर अवैध देशी शराब और एक बोलेरो वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह ने हमराह पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर बरेसर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर प्रबुध कुमार मौर्या (23 वर्ष) निवासी गायघाट, थाना जमानियां को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 18 पेटियों में रखे 810 पाउच ब्ल्यू लाइम देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच 200 मिलीलीटर का था, जिसकी कुल मात्रा 162 लीटर पाई गई।Nपुलिस ने मौके से शराब की ढुलाई में प्रयुक्त बोलेरो वाहन संख्या यूपी-61 एल-5523 को भी कब्जे में ले लिया। बरामदगी के आधार पर थाना जमानियां में मु0अ0सं0 171/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह एवं थाना जमानियां की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑपरेशन दहन के तहत गाजीपुर में 9.56 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ नष्ट
Next: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

हो सकता है आप चूक गए हों

5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
599ad04b-49e9-4c16-9c17-075505e6930c

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ की बैठक

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बिहार ले जाने के लिए शराब लेकर खड़ा युवक गिरफ्तार, 20 पाउच देशी शराब बरामद

ब्यूरो 03-06-2026
e1e306af-d1f0-4f6b-9628-2e56328afd27

कानून व्यवस्था को लेकर जिलेभर में पैदल गश्त, संदिग्धों की हुई सघन जांच

ब्यूरो 03-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.