गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना कासिमाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 132/2026, धारा 137(2), 87, 64(2)(एम) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहे एक बाल अपचारी को बुधवार को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने हमराह पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाल अपचारी के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की अग्रिम विवेचना प्रचलित है। जनपद पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा ऐसे मामलों में आरोपितों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार एवं थाना कासिमाबाद की पुलिस टीम शामिल रही।