गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना नोनहरा में दर्ज मुकदमा संख्या 141/2026, धारा 69 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त विपिन कुमार (26 वर्ष) पुत्र रामबली उर्फ राजबली राम, निवासी ग्राम धरवां थाना नोनहरा को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य ने हमराह पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हुंडरही गांव स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास बनी पुलिया से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसके तहत फरार आरोपितों की तलाश कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य एवं थाना नोनहरा की पुलिस टीम शामिल रही।