Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कानून व्यवस्था को लेकर जिलेभर में पैदल गश्त, संदिग्धों की हुई सघन जांच

ब्यूरो 03-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
e1e306af-d1f0-4f6b-9628-2e56328afd27

गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने व्यापक पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।

पुलिस विभाग के निर्देश पर जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, आम नागरिकों और राहगीरों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा सुरक्षा संबंधी सुझाव भी साझा किए। साथ ही सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाशी ली गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान भी किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनसुनवाई में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं
Next: बिहार ले जाने के लिए शराब लेकर खड़ा युवक गिरफ्तार, 20 पाउच देशी शराब बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.