Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग के लिए 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनपद के इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत यूपीएससी, यूपीपीएससी (सिविल सर्विसेज), नीट, जेईई तथा एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएसएसएससी, एसएससी, यूपीपी आदि की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। पूर्व में जारी समय-सारिणी के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन संख्या कम प्राप्त होने के कारण संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

अभ्यर्थी कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन गाजीपुर के कक्ष संख्या-38 से आवेदन पत्र प्राप्त कर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्युदय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा 15 जून से 23 जून के बीच आयोजित की जाएगी। इसके बाद 25 जून से 30 जून तक काउंसलिंग एवं मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण पूरा किया जाएगा। विभाग के अनुसार चयनित विद्यार्थियों के लिए कोचिंग सत्र का संचालन 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए 28 जून तक कर सकेंगे आवेदन
Next: स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.