गाजीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा स्थायी लोक अदालत में सदस्य के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला सचिव नीरज गोंड ने दी।
उन्होंने बताया कि माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के 29 मई 2026 के आदेश के अनुपालन में जिला स्तर पर संचालित स्थायी लोक अदालत, गाजीपुर में सदस्य के एक पद पर चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन स्पष्ट अक्षरों में भरकर आवश्यक अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर-233001 में 06 जुलाई 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में जमा कर सकते हैं। जिला सचिव ने बताया कि आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं निर्धारित आवेदन पत्र जनपद न्यायालय, गाजीपुर की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर तथा केंद्रीय नजारत अनुभाग, जनपद न्यायालय गाजीपुर के नोटिस बोर्ड पर भी अभ्यर्थी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।