गाजीपुर। जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शनिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने पीड़ित के परिजनों से वार्ता कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।