Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को नोनहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 07-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
571a0917-46c0-4028-84f9-abdb95e50220

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना नोनहरा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 180/2026, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त दशरथ राम (24 वर्ष) पुत्र तारकेश्वर राम निवासी ग्राम देवसड़ा, थाना भावरकोल, जनपद गाजीपुर को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष के निर्देशन में उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी एवं थाना नोनहरा की पुलिस टीम शामिल रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत 49 आपराधिक गैंग चिन्हित, 401 सदस्यों पर पुलिस की नजर
Next: सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिले डीएम और एसपी, जताई संवेदना

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.