Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आरक्षी भर्ती परीक्षा के पहले दिन डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ब्यूरो 08-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
5fceb612-5a2d-49f9-9bc1-b89327ae2b1c

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के प्रथम दिन जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर चल रही व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज, हनुमान सिंह इंटर कॉलेज देवकली सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों एवं मुख्य प्रवेश द्वारों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की लाइव जांच की गई।

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्रों के सत्यापन, बायोमेट्रिक प्रक्रिया तथा मेटल डिटेक्टर के माध्यम से की जा रही सघन तलाशी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के सुचारू आवागमन के लिए बैरिकेडिंग और कतारबद्ध व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पेयजल, शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों तथा तैनात पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा से संबंधित भ्रामक सूचनाएं फैलाने या परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सैदपुर सहित अन्य प्रशासनिक एव पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिले डीएम और एसपी, जताई संवेदना
Next: 14 जून से गहमर-फिरोजपुर पान्टून सेतु पर वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.