Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत 49 आपराधिक गैंग चिन्हित, 401 सदस्यों पर पुलिस की नजर

ब्यूरो 07-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर सक्रिय आपराधिक गैंगों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत गाजीपुर पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की है। 1 जून से 5 जून 2026 तक चले इस पांच दिवसीय अभियान में दर्जनों गैंगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार जिले में कुछ गैंग विभिन्न नामों जैसे कटरा गैंग, महाकाल गैंग, 315 गैंग, फरसा गैंग आदि के नाम से सक्रिय हैं। इनके सदस्य समूह बनाकर मोटरसाइकिलों से घूमते हैं, लोगों को भयभीत करते हैं तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ फोटो, वीडियो, फेसबुक लाइव और इंस्टाग्राम रील्स पोस्ट कर आपराधिक छवि बनाने का प्रयास करते हैं। कई मामलों में ऐसे समूह स्थानीय विवादों में हस्तक्षेप कर उद्दंडता और अव्यवस्था फैलाने का भी काम करते हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान जनपद में कुल 49 गैंगों की पहचान की गई। इन गैंगों में गैंग लीडरों सहित 401 सदस्यों को चिन्हित किया गया। अभियान के दौरान 39 अभियोग पंजीकृत किए गए तथा 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि चिन्हित गैंगों के सरगनाओं और सदस्यों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है, ताकि उनकी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सोशल मीडिया पर सक्रिय नए गैंगों और उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व शोध प्रबंध संगोष्ठी आयोजित, विशेषज्ञों ने दी विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति
Next: पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को नोनहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.