Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व शोध प्रबंध संगोष्ठी आयोजित, विशेषज्ञों ने दी विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति

ब्यूरो 07-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
4ee3fbdb-3810-474a-833f-ec0fd1314348

डॉ. लोहिया के समाजवादी विचार आज भी प्रासंगिक, शोधार्थी ध्रुवराज यादव ने प्रस्तुत किया शोध प्रबंध

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में पूर्व शोध प्रबंध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी ध्रुवराज यादव ने “भारतीय राजनीति में डॉ. राम मनोहर लोहिया का विचार एवं उनके योगदान का एक अध्ययन” विषय पर अपना शोध प्रबंध प्रस्तुत किया।

अपने प्रस्तुतीकरण में ध्रुवराज यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया भारतीय राजनीति के महान समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे। उनका राजनीतिक दर्शन समाजवाद, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, विकेंद्रीकरण और समानता पर आधारित था। उन्होंने ‘सप्त क्रांति’ और ‘चौखम्भा राज्य’ जैसी अवधारणाओं के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की नई दिशा दी। साथ ही पिछड़े वर्गों और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. लोहिया का ‘गैर-कांग्रेसवाद’ सिद्धांत भारतीय राजनीति में गठबंधन युग की आधारशिला साबित हुआ। प्रस्तुतीकरण के बाद शोध समिति, प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों ने शोध विषय से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका शोधार्थी ने संतोषजनक उत्तर दिया। संगोष्ठी के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय तथा विभागीय शोध समिति ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो. (डॉ.) जी. सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं शोध निर्देशक प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑपरेशन वज्रपात’ में गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 आपराधिक गैंग चिन्हित
Next: ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत 49 आपराधिक गैंग चिन्हित, 401 सदस्यों पर पुलिस की नजर

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.