Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ब्यूरो 09-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
f98c5ca2-ef4d-4443-a30d-0c109ffc60ac

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन सोमवार को जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराई गई। परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों का नोडल अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से सघन निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी गई, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे। पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों तथा तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए।परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे और पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, एंटी रोमियो टीम ने की चेकिंग
Next: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
2f38f931-a0fc-4f52-9c98-177fab715e65

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

ब्यूरो 02-08-2026
842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.