Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, एंटी रोमियो टीम ने की चेकिंग

ब्यूरो 09-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
84b47842-4fe7-4fc0-aa35-ac782ae33263

गाजीपुर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनपद गाजीपुर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया तथा सुरक्षा का एहसास कराया गया। इसके साथ ही जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान शोहदों और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। पुलिस विभाग के अनुसार मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संपत्तियों की सर्किल दरों में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि, नई दरें लागू
Next: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
2f38f931-a0fc-4f52-9c98-177fab715e65

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

ब्यूरो 02-08-2026
842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.