Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्थायी लोक अदालत के सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित, 6 जुलाई तक करें आवेदन

ब्यूरो 15-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में स्थायी लोक अदालत के सुचारू संचालन के लिए सदस्य के एक पद पर नियुक्ति हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा दी गई है।

प्राधिकरण के अनुसार, माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के 29 मई 2026 के आदेश के क्रम में जिला स्तर पर स्थायी लोक अदालत, गाजीपुर में सदस्य के एक रिक्त पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन आवश्यक अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी जनपद न्यायालय गाजीपुर की वेबसाइट तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय एवं केंद्रीय नजारत अनुभाग के नोटिस बोर्ड से प्राप्त कर सकते हैं। प्राधिकरण ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई 17 जून को
Next: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास खंडों में प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दोना व पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन वितरण के लिए 27 जुलाई को होगा साक्षात्कार

ब्यूरो 21-07-2026
137444df-64eb-4425-a5bc-cc1173069954

जिला कारागार में निःशुल्क चर्म रोग शिविर, 533 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण

ब्यूरो 21-07-2026
5dbc8230-7263-4b05-9be4-20f11c4fff1c

भूजल सप्ताह: जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

ब्यूरो 21-07-2026
9db1b1ad-7e5b-4685-8880-49b557529073

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.