Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास खंडों में प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन

ब्यूरो 15-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
f3630105-19dd-41ac-ad7c-ab0c4affde88

गाजीपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर जनपद गाजीपुर के विभिन्न विकास खंडों में तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। सोमवार को अभियान के दूसरे दिन कासिमाबाद, जखनियां, मनिहारी, सादात, रेवतीपुर, देवकली, भदौरा, बाराचवर समेत अन्य विकास खंडों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, पीएम स्वनिधि योजना तथा अटल पेंशन योजना सहित अनेक योजनाओं की उपलब्धियों और सफलता की कहानियों को प्रदर्शित किया गया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी भी स्टॉलों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभ एवं पात्रता संबंधी जानकारी दी। वहीं विशेष शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों तथा योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन ने लोगों से प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता अभियान में सहभागिता कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्थायी लोक अदालत के सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित, 6 जुलाई तक करें आवेदन
Next: नवीन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का सीडीओ ने किया निरीक्षण, 15 दिन में कमियां दूर करने के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.